लॉंच हुआ BSNL 5G। बिना वायर और सिम के मिलेगा हाइस्पीड 5G इंटरनेट। GADGET JAGAT
सभी BSNL प्रेमियों के लिए एक बढ़िया अपडेट है। BSNL ने अपनी Q5G QUANTUM FWA सेवा लॉन्च की है। इस नए सेवा के बारे में सुनकर बहुत सारे टेक्निकल शब्द सुनाई दे रहे हैं, लेकिन वास्तव में BSNL ने 5G रेस में कदम रख लिया है।
![]() |
| BSNL 5G QUANTUM FWA LAUNCH |
अब तक हमें 5G नेटवर्क के लिए कौन सा ऑपरेटर पहले नेटवर्क लेकर आएगा के बारे में चिंता करनी पड़ रही थी, लेकिन अब BSNL भी इस सूची में शामिल होने जा रहा है, क्योंकि कंपनी ने आपके लिए एक अद्वितीय सेवा लाई है। QUANTUM FWA क्या है, किसको इसका लाभ मिलेगा और क्या यह सेवा रिलायंस जिओ और एयरटेल के लिए एक नई चुनौती बन सकती है? इस ब्लॉग में सब कुछ जानें।
क्या है QUANTUM FWA या Q5G
जैसा कि मैंने बताया, QUANTUM FWA का मतलब है फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस। यह एक सेवा है जिसमें आपको ब्रॉडबैंड जैसी उच्च इंटरनेट स्पीड मिलती है, लेकिन वायरलेस सिग्नल के माध्यम से, किसी वायर कनेक्शन के बिना। BSNL का QUANTUM FWA भी जिओ एयर फाइबर और एयरटेल की फाइबर सेवाओं की तरह काम करेगा, लेकिन इसमें 5G तकनीक का उपयोग होगा। यह आपके घर या कार्यालय तक इंटरनेट पहुंचाएगा एक सीपीई डिवाइस के माध्यम से।
BSNL ने इस सेवा को सबसे पहले एंटरप्राइज ग्राहकों और हाई डिमांड उपभोक्ताओं के लिए लॉन्च किया है। इस सेवा का पूरा सिस्टम भारतीय तकनीक के ऊपर बनाया गया है। इस सेर्विस को अभी लिमिटेड रोल आउट किया गया है और जल्द ही इसे पूरे भारत में लॉन्च किया जाएगा।
बिना वायर और सीम के कैसे काम करेगा :-
इस सेवा की स्पीड गीगाबिट स्तर की इंटरनेट स्पीड प्रदान कर सकती है और स्पष्ट है कि इसकी स्पीड लोकेशन और सिग्नल स्ट्रेंथ पर निर्भर होगी। इसमें BSNL का प्री-लोडेड 5G सिम शामिल होगा जो आपके राउटर से कनेक्ट होगा और निकटतम 5G टावर से इंटरनेट प्रदान करेगा। इसमें किसी भी वायरिंग या ब्रॉडबैंड लाइन की आवश्यकता नहीं है।
एयरटेल और जियो को मिलेगी कड़ी टक्कर :-
BSNL की यह सेवा प्योरली इंडिजीनस मॉडल है जिसे गवर्नमेंट समर्थित है और रूरल और रिमोट इलाकों को लक्ष्य बनाया गया है। इसके लिए सस्ते और बेहतर मॉडल की योजना बनाई गई है जो जिओ और एयरटेल के लिए एक मजबूत प्रतिस्पर्धा हो सकती है।
![]() |
| BSNL NEW 5G PLAN |
इसके प्लान की कीमत 999/- से शुरू होती है,
इस बीटा टेस्टिंग में यह सेवा अभी है, लेकिन इसका आधिकारिक लॉन्च हो चुका है। आशा है कि जैसे BSNL ने पिछले साल अपनी फोर जी सेवाएं लॉन्च की थी, वैसे ही वे अब 5G सेवा लॉन्च करेंगे। यह एक पहला कदम होगा इस 5G रेस में और जल्द ही लोग BSNL के 5G नेटवर्क का उपयोग कर पाएंगे।
आपका क्या विचार है BSNL की इस नई तकनीक के बारे में? क्या आप भी BSNL के इस नए वायरलेस इंटरनेट कनेक्टिविटी का उपयोग करने का सोच रहे हैं? कृपया अपनी राय कमेंट सेक्शन में साझा करें। आप इस ब्लॉग को BSNL प्रेमियों के साथ साझा करें, लाइक करें, धन्यवाद ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें